राजनांदगांव , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल में विकास कार्य के तहत समपार फाटक 481 बोरतलाव-दरेकसा एवं 504 गुदमा-गोंदिया रेलखंड पर बॉक्स पुशिंग कार्य किया जा रहा है। इसके लिए आरएच गर्डर लॉचिंग और डी-लॉचिंग का काम किया जाएगा। 13-14 फरवरी अप और डाउन लाइन पर ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक, 13-14 मार्च 2026 डी-लॉचिंग कार्य और तृतीय लाइन पर लॉचिंग-डी लांचिंग की जाएगी। इस कारण रायपुर से गोंदिया के बीच कई ट्रेनों को कैंसिल और नियंत्रित करने से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
रेलवे से मिली जानकारी अनुसार गाड़ी संख्या 68721 रायपुर- डोंगरगढ़, 68723 डोंगरगढ़- गोंदिया, 68741 दुर्ग- गोंदिया, 68744 इतवारी- गोंदिया, 68711 डोंगरगढ़- गोंदिया, 68716 इतवारी- गोंदिया, 68715 बालाघाट- इतवारी, 68714 इतवारी- बालाघाट, 68712 गोंदिया- डोंगरगढ़, 68742 गोंदिया- दुर्ग, 68743 गोंदिया- इतवारी, 68713 गोंदिया- इ तवारी 13,14 फरवरी व 13,14 मार्च को और 68724 गोंदिया-रायपुर 14, 15 फरवरी, 14, 15 मार्च को कैंसिल रहेगी। इससे रायपुर से गोंदिया और बालाघाट के यात्री परेशान रहेंगे। गाड़ी संख्या 18109 टाटा-इतवारी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18239 कोरबा-इतवारी को 13 फरवरी व 13 मार्च को दुर्ग-बोरतलाव एवं दुर्ग-गुदमा रेलखंड के बीच नियंत्रित किया जाएगा।
