भारत की एक उच्च आध्यात्मिक विभूति, अनेकांत दृष्टि व गुण ग्राही दृष्टि के धनी , महात्मा गाँधी की अहिंसा के प्रेरणा स्रोत, श्री जमशेदजी टाटा के मन में संपत्ति के उत्तम उपयोग की विचारना उत्पन्न करने वाले इस युग के महान पुरुष श्रीमद राजचंद्रजी पर आधारित यह फ़िल्म आपके शहर राजनांदगांव में शीघ्र ही आने वाली है। श्रीमद राजचंद्र जी का व्यक्तित्व अद्भुत,अतुलनीय, शांति दायक और आत्म प्रेरक है।
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने जिनकी आत्मदशा का वर्णन किया है, व भारत सरकार ने जिस पर डाक टिकट छपवाई है । वाशिंगटन के सांसद ने प्रतिनिधि सभा में जिनकी आत्म दशा व रचना आत्मसिद्धि शास्त्र का सम्मान किया है , जिनका जीवन दर्शन हमारे अंदर एक अपूर्व विचार और प्रेम का झरना बहा ने में सक्षम है ऐसे श्रीमद का जीवन दर्शन प्रत्येक के लिए अनुकरणीय है। आज बहुत से संत उनके पद व पत्र जो उन्होंने अपने समय के मुमुक्षुओं की जिज्ञासा के समाधन रूप में लिखा था का अध्ययन कर आत्मप्रगति की ओर प्रयाण कर रहे हैं।
आप सभी से विनम्र अनुरोध ऐसा अमूल्य अवसर न चुकें और जरूर इस फ़िल्म को देखें। ग्राम गठुला राजनांदगांव मे HP गोदाम के बाजु मे श्रीमद राजचंद्र जी 10 एकड़ में श्रीमद राजचंद्र आत्म तत्व रिसर्च सेंटर (आश्रम) का निर्माण कार्य चल रहा है जो अति शीघ उद्घाटन होने वाला है । जिसमें फिल्म शेडुल्य दिनांक -20,21 व 22 नवम्बर दिन – शनिवार, रविवार, सोमवार स्थान – सिल्वर स्क्रीन बसन्तपुर में समय – 6:30-8:30 और 9:00-11:00 pm बजे है .
श्रीमद राजचंद्र आत्म तत्व रिसर्च सेंटर राजनांदगांव ग्राम गठुला छत्तीसगढ़
