CG : स्वामी आत्मानंद स्कूल मनेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन शुरू

सीमित सीटों पर लॉटरी से होगा चयन, आवेदन भरने का अंतिम तिथि 5 मई को

एमसीबी/ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय, मनेंद्रगढ़ जिला एमसीबी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 5 मई 2026 को शाम 5:00 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन https://cgschool.in/saems/   पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।


विद्यालय द्वारा जारी कक्षावार रिक्त सीटों के अनुसार कक्षा 1वीं में 50 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि कक्षा 3 वीं, 4वीं और 5वीं में 1-1 सीट रिक्त है। कक्षा 7वीं में 2 सीटें तथा कक्षा 8वीं में 6 सीटें खाली हैं। इसी प्रकार कक्षा 11वीं में कॉमर्स, जीव विज्ञान और गणित तीनों संकायों में 5-5 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। इन सभी कक्षाओं में बालक एवं बालिका दोनों के लिए प्रवेश की सुविधा रहेगी।


विद्यालय प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी कक्षा में रिक्त सीटों की तुलना में अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो पात्र अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी सूचना पूर्व में ही दे दी जाएगी। अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें ताकि प्रवेश से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह पहल गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी माध्यम शिक्षा को बढ़ावा देने और क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

7 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

8 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

8 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

8 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

8 hours ago