राजनांदगांव | मेडिकल कालेज अस्पताल में मंगलवार रात मृत अवस्था में लाए गए युवक शिवम गेंड्रे की मौत को संदिग्ध बताया जा रहा है। ग्राम राजा भानपुरी निवासी मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसे बेदम पीटा गया था। जिसे से उसकी मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल की रात लगभग 12 बजे राजाभानपुरी निवासी शिवम गेंड्रे (19) को घायल अवस्था में विक्रम यादव, नितेश कुमार और संदीप कुमार ई रिक्शा में लादकर मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि युवक चिखली ओवरब्रिज के पास सड़क दुर्घटना में घायल होकर अचेत पड़ा था।
डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के हास्पिटल पहुंचने के बाद मृतक की पहचान हुई। परिजनों का आरोप है कि जिन युवकों ने शिवम को अस्पताल छोड़ा। उन्होंने ने ही पहले उसकी बेदम पिटाई की।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…