राजनांदगांव | मामूली विवाद पर युवक की पीटकर हत्या कर देने वाले पति-पत्नी और बेटे को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट विजय कुमार साहू ने उक्त फैसला सुनाया है। अतिरिक्त लोक अभियोजक आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामला बागनदी थाना क्षेत्र के घोरतलाव का है। मार्च 2022 में मारपीट के मामूली विवाद पर आरोपी शिवकुमार बंधे, दुर्गा बाई बंधे और इनके बेटे हितेश कुमार उर्फ भुरवा ने मिलकर गांव के ही शिमंज खरे की जमकर पिटाई कर दी थी। पिटाई में गंभीर रुप से घायल शिमंज को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए दाखिल किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में बागनदी पुलिस ने शिवकुमार, उसकी पत्नी दुर्गा और हितेश को गिरफ्तार कर लिया था। सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
रायपुर भविष्य की सुरक्षा और सामाजिक न्याय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की…
जबलपुर जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का रविवार को होने वाला दीक्षा समारोह इस बार…
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…