छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : युवा दिवस पर तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न

खेल से युवाओं का सर्वांगीण विकास संभव – मोनू बहादुर

राजनांदगांव। संस्कारधानी तीरंदाजी संघ ने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा दिवस के उपलक्ष्य में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में मिनी, सबजूनियर और जूनियर वर्ग के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is photo-1-1024x737.jpg

समापन समारोह में मुख्य अतिथि मोनू बहादुर (अध्यक्ष, जिला भाजयुमो) ने खिलाडिय़ों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा, मैं युवा दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई देता हूं। स्वामी विवेकानंद की स्मृति में यह आयोजन तीरंदाजी संघ द्वारा किया गया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। यहां जो टैलेंट देखने को मिला है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। कोचों की मेहनत से खिलाड़ी निश्चित रूप से राजनांदगांव का नाम बेहतर स्थान पर ले जाएंगे। मैं तीरंदाजी संघ, खिलाडिय़ों और कोच राहुल साहू व कुशल रजक को बधाई देता हूं।

विशिष्ट अतिथि सुमीत भाटिया (मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो उत्तर मंडल) ने कहा कि असुविधाओं के बावजूद  इतना अच्छा प्रदर्शन काबिलेतारिफ है।  खेल सामग्री की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि इसे दूर करने के लिए विधायक डॉ. रमन सिंह तक मांग पहुंचाई जाएगी।

प्रखर श्रीवास्तव (मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो दक्षिण मंडल) ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाडिय़ों के आत्मविश्वास और कौशल को बढ़ाने में सहायक होती हैं।

प्रतियोगिता के विजेता मिनी वर्ग में हरषु नेताम प्रथम और वेदिका नेताम द्वितीय स्थान पर रहे। सबजूनियर वर्ग में टिकेश्वर ने प्रथम और यशराज ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में अलका ने प्रथम और अर्जुन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

समारोह में विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोनू बहादुर (अध्यक्ष, जिला भाजयुमो), सुमीत भाटिया (मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो उत्तर मंडल), प्रखर श्रीवास्तव (मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो दक्षिण मंडल) , गेमु कुंजाम, डॉ. नीता नायर (क्रीड़ा अधिकारी, कमला कॉलेज), अरूण चौधरी (क्रीड़ा अधिकारी, दिग्विजय महाविद्याल), सज्जन सिंह ठाकुर, कोच राहुल साहू,कोच  कुशल रजक,अमित यादव भूपेन्द्र सिन्हा, अंजली यादव  और बड़ी संख्या में खिलाड़ी व पालकगण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

5 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

5 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

5 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

5 hours ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

5 hours ago