छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : योग-संस्कार और रचनात्मकता से बिखेरी प्रतिभा…

राजनांदगांव , सूर्या फाउंडेशन की आदर्श गांव योजना के अंतर्गत आदर्श ग्राम पेण्ड्री-सुकुलदैहान में आयोजित 10 दिवसीय ग्रामीण व्यक्तित्व विकास शिविर का रविवार को समापन हो गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के बच्चों में शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास को बढ़ावा देना था, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

समापन कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष लता अजय सिन्हा, कबीर आश्रम के महंत सेवा दास, स्कूल शिक्षा समिति उपाध्यक्ष गोरख दास साहू, ग्राम पटेल नेतराम साहू, युवा सेवा शक्ति संगठन अध्यक्ष दुर्गेश साहू तथा सूर्या फाउंडेशन छत्तीसगढ़ प्रमुख सनत टंडन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया: शिविर के दौरान बच्चों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान, सुलेख, चित्रकला, आर्ट एंड क्राफ्ट, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, खेलकूद एवं संस्कार शिक्षा जैसी विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने योग-व्यायाम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कबाड़ से जुगाड़, विज्ञान प्रदर्शनी तथा मिट्टी के खिलौने निर्माण जैसी रचनात्मक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, अभिभावक, बच्चे एवं फाउंडेशन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम उत्साह, प्रेरणा और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।

kgnews

Recent Posts

अधिकारियों का स्वास्थ्य और कार्यकुशलता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री श्री पटेल

अधिकारियों का स्वास्थ्य और कार्यकुशलता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री श्री पटेल

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि हमारे…

16 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मेडिकल कॉलेज के कार्यों का किया निरीक्षण, तेजी से काम पूरा करने कहा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मेडिकल कॉलेज के कार्यों का किया निरीक्षण, तेजी से काम पूरा करने कहा

रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में…

16 minutes ago
पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने दिए निर्देश

पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने दिए निर्देश

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में…

21 minutes ago
अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, जून में 2.86 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त

अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, जून में 2.86 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री के…

26 minutes ago
भू-माफियाओं पर सख्ती और आवासीय परियोजनाओं में तेजी के मंत्री सारंग के निर्देश

भू-माफियाओं पर सख्ती और आवासीय परियोजनाओं में तेजी के मंत्री सारंग के निर्देश

भोपाल  सहकारिता मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने मंत्रालय में भोपाल शहर एवं नरेला विधानसभा क्षेत्र…

31 minutes ago
संतोष चौबे होंगे कर्मवीर सम्मान–2026 से सम्मानित

संतोष चौबे होंगे कर्मवीर सम्मान–2026 से सम्मानित

भोपाल माधवराव सप्रे संग्रहालय, भोपाल द्वारा अपने 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान…

31 minutes ago