– जिला कोषालय कार्यालय राजनांदगांव में किया जाएगा पेंशन एवं वेतन निर्धारण प्रकरणों का निराकरण
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव के अवसर पर वित्त विभाग ने पेंशनरों और कर्मचारियों के लिए लंबित पेंशन एवं वेतन निर्धारण प्रकरणों के निराकरण के लिए 30 जनवरी 2026 को विशेष शिविर का आयोजित किया गया है। लंबित पेंशन एवं वेतन निर्धारण प्रकरणों के निराकरण के लिए संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन दुर्ग द्वारा जिला कोषालय कार्यालय राजनांदगांव में सुबह 10 बजे से शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि शिविर में कार्यालय प्रमुख, आहरण एवं संवितरण अधिकारी संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन दुर्ग द्वारा आपत्ति किए गए प्रकरणों के निराकरण एवं वेतन निर्धारण और सत्यापन के लिए अपने कार्यालय के पेंशन, स्थापना से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों के साथ शिविर में उपस्थित हो सकते हैं। इसके साथ ही लंबित पेंशन अथवा वेतन निर्धारण जांच के लिए प्रकरणों को भी अवश्य साथ लाने कहा गया है।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…