राजनांदगांव : राजनांदगांव में खूनी संघर्ष, जमीन विवाद ने हिंसक रूप लिया, कई घायल
राजनांदगांव। जिले के मुड़िया मोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनबोर्ड में 18 एकड़ कृषि भूमि को लेकर चल रहा पुराना विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में लाठी-डंडों और टंगिया का इस्तेमाल किया गया, जिससे दोनों पक्षों के कुल 12 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल, राजनांदगांव में जारी है। जानकारी के अनुसार, डोंगरगढ़ क्षेत्र की मुड़िया मोहरा चौकी अंतर्गत ग्राम बनबोर्ड में जमीन के स्वामित्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि न्यायालय से उनके पक्ष में फैसला आने के बावजूद उन्हें जमीन का कब्जा नहीं मिल सका।
उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने सामाजिक बहिष्कार और लगातार धमकियां मिलने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, न्यायालय के आदेश और आवश्यक दस्तावेजों के साथ जब वे अपनी जमीन पर पहुंचे, तब दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने टंगिया, लाठी और डंडों से मारपीट की। इस दौरान पुरुषों के साथ महिलाओं को भी निशाना बनाया गया। घटना में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सुकमा । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य सुश्री…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टर जनदर्शन में जिले…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता और जिला स्तर के सभी अधिकारियों…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…