राजनांदगांव , जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) के खिलाड़ियों ने एक बार फिर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। बीसीसीआई ने डीसीए की महिला खिलाड़ी महक नरवासे को भारतीय अंडर-19 महिला टीम के हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के लिए आमंत्रित किया है। वहीं छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) ने 2026-27 सत्र के लिए रणजी ट्रॉफी और अंडर-23 टीम के संभावित खिलाड़ियों में राजनांदगांव के छह अन्य खिलाड़ियों को भी जगह दी है।
महक नरवासे हाल ही में भारतीय अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान के रूप में श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने दोनों देशों की खिलाड़ियों में सर्वाधिक विकेट लेकर अपने चयन को सही साबित किया था। अब हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए उनका चयन जिले के लिए एक और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सीएससीएस द्वारा घोषित रणजी ट्रॉफी के संभावित खिलाड़ियों में अजय मंडल, विकल्प तिवारी, दीपक यादव और अर्षवीर भाटिया का चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों का 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर बेंगलुरु में चल रहा है, जहां राज्य टीम के मुख्य कोच अमय खुरासिया उन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं।
जिले के 4 खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी टीम में संभावित डीसीए के लिए यह भी गौरव की बात है कि पहली बार जिले के चार खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी टीम के संभावित खिलाड़ियों में शामिल किए गए हैं। महज 16 वर्ष के अर्षवीर भाटिया को जूनियर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सीधे सीनियर रणजी ट्रॉफी टीम के संभावित खिलाड़ियों में जगह मिली है। वहीं विकल्प तिवारी ने पिछले सत्र में लगातार अच्छे प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का भरोसा जीता, जबकि दीपक यादव ने अंडर-23 टीम की कप्तानी करते हुए बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन कर चयन हासिल किया।
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत जिले…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगरपालिका में उद्यान निर्माण के…
बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर के खिलाफ 23 जुलाई को कांग्रेस का जंगी धरना रायपुर…
जगदलपुर । नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य…
बेमेतरा । कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितताओं के विरुद्ध…
जगदलपुर । बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल…