राजनांदगांव| राह तीरंदाजी अकादमी पुलिस लाइन के बच्चों ने संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई है। विगत दिनों दुर्ग संभाग में अयोजित प्रतियोगिता में प्रथम रूद्र यादव, प्रथम रेशमी यादव स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
पूर्व में भी दोनों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। वहीं अंडर 17 वर्ग में भावेश सिन्हा, प्राची देवांगन ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सभी चयनित बच्चों को स्व. अभिलेख अग्रहरि वेलफेयर फाउंडेशन तथा पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शुभकामनाएं दी।
राजनांदगांव पुलिस तथा स्व. अभिलेख अग्रहरि वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा तथा अबीस ग्रुप के विशेष सहयोग से पुलिस लाइन में फ्री कोचिंग तीरंदाजी दी जाती है। इसमें हर साल खिलाड़ी खेल की नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहे हैं।
रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…
जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…
सूरजपुर । राज्य में उद्यानिकी फसलों में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम…
सूरजपुर । छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, रायपुर के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) नेहरू राम…
बेमेतरा । जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। खरीफ वर्ष…