Home » राजनांदगांव : राज राइफल्स के रिटायर्ड जवान सोहन का निधन, दी श्रद्धांजलि…

राजनांदगांव : राज राइफल्स के रिटायर्ड जवान सोहन का निधन, दी श्रद्धांजलि…

30/04/2026

राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के सक्रिय सदस्य और राज राइफल्स के रिटायर्ड जवान सोहन सिंह चौहान का बुधवार तड़के देर रात निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। चौहान ने 45 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उन्होंने भारतीय सेना में 17 साल अपनी सेवाएं दी। चौहान जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के भी सक्रिय सदस्य रहे।

रिटायरमेंट के बाद जिला न्यायालय में भी अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस बीच बुधवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और देर रात उनका निधन हो गया। बुधवार को उनके निज निवास जीवन बी कॉलोनी से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। जहां पर रिटायर्ड सैनिकों ने तिरंगा झंडा लपेट कर उनके पार्थिव शरीर को मुक्तिधाम के लिए सम्मान पूर्वक रवाना किया।

चौहान के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वे छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के पदाधिकारी अंकित सिंह चौहान के बड़े भाई थे। चौहान के निधन पर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के रिटायर्ड सैनिक संघ ने उन्हें सादर श्रद्धांजलि दी है। गौरव स्थल पर संघ के रिटायर्ड सैनिक एकत्र होकर मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के पदाधिकारी ने भी मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a comment