छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : राष्ट्रीय सनातन धर्म प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक ने ली प्रदेश स्तरीय बैठक

राजनांदगांव। छ.ग. राष्ट्रीय सनातन धर्म महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक समता कालोनी रायपुर में रखी गई उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी सनातन धर्म के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की बैठक हुई। सर्वप्रथम बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन धर्म अरूण मिश्रा व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक ने भगवान श्रीराम जी की  पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम बैठक का संचालन छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संतोष पटाक ने प्रदेश के प्रमुख विषयों पर जानकारी देते हुए सनातन धर्म को आगेे बढ़ाने के लिये सभी प्रदेश पदाधिकारियों को प्रदेश में संचालित करने हेतु सनातन धर्म को आगे बढ़ाने हेतु धार्मिक रूपरेखा तैयार की गई जो इस प्रकार है १. सभी सनातन प्रेमियों से सामाजिक स्तर पर किसी भी जातिवाद व कई घटकों में जातिवाद के मुद्दों पर ना भटकने व एकजुट होकर सनातन धर्म को आगे बढ़ाने हेतु एक संदेश दिया कि हर हिन्दू ने ठाना है वह घर – घर हर सनातनी हिन्दुओं को जगाना है। २. भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने के लिये छत्तीसगढ़ के सभी शहरों में हस्ताक्षर अभ्यान चलाकर प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति महोदय को पत्र पे्रषित कर  ३. गाय माता को राष्ट्रमाता घोषित करने हेतु प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को ज्ञापन। ४. पूरे हिन्दुस्तान में सनातन बोर्ड का गठन करने का निर्णय ५. सभी सनातन बंधुओं को एकसूत्र में बांधकर आदिकाल से चले आ रहे सनातन धर्म को आगे बढ़ाना। पटाक ने यह धार्मिक रूपरेखा छत्तीसगढ़ के सभी सनातन धर्म महासभा के पदाधिकारियों को प्रेषित की गई। वह सनातन धर्म को आगे बढ़ाने हेतु पूरे छत्तीसगढ़ में सभी सनातन प्रेमियों को एक ही छत के नीचे एकसाथ जोडक़र सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। सनातन धर्म छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक ने छत्तीसगढ़ के सभी सनातनियों से १६ नवम्बर को हो रही सनातन धर्म संसंद की दिल्ली में हो रही रैली व बैठक में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सनातनी बंधुओं को पहुंचने की अपील की है। उक्त बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण मिश्रा देवेन्द्र मिश्रा, दिनेश पुरोहित, अरविन्द ओझा, मनीषा बिसाहत व अत्यधिक संख्या में प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी दिनेश पुरोहित ने दी।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने मई में कमाई और यात्री सुविधाओं…

4 minutes ago
राजनांदगांव : 48 लाख रुपए की स्वीकृति, चार साल में नहीं खरीद सके ब्लड कंपोनेंट मशीन…

राजनांदगांव : 48 लाख रुपए की स्वीकृति, चार साल में नहीं खरीद सके ब्लड कंपोनेंट मशीन…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जीवन रक्षक ब्लड कंपोनेंट मशीन खरीदने 2022…

6 minutes ago
राजनांदगांव : नालंदा परिसर निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें…

राजनांदगांव : नालंदा परिसर निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें…

राजनांदगांव , नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर. संगीता ने शुक्रवार को राजनांदगांव…

9 minutes ago
CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

18 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

18 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

18 hours ago