राजनांदगांव : राहत… सुबह तेज हवा के साथ हल्की बारिश, अगले दो दिन भी बरसेंगे बादल…राजनांदगांव : राहत… सुबह तेज हवा के साथ हल्की बारिश, अगले दो दिन भी बरसेंगे बादल…

राजनांदगांव | पश्चिमी विक्षोभ और दो अलग-अलग द्रोणिका के असर से मौसम में बदलाव हो गया है। रविवार सुबह तेज हवा के सा​थ शहर में हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत भी मिली। दोपहर बाद खैरागढ़-छुईखदान हिस्से में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। इधर मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी जिले के लगभग सभी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

इस दौरान तेज गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके साथ ही तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग ने बताया कि मौसम में हुए बदलाव की स्थिति 10 से 12 अप्रैल तक बनी रह सकती है। अलग-अलग हिस्से में गरज-चमक और बारिश की स्थिति रहेगी। इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *