राजनांदगांव : राहत… सुबह तेज हवा के साथ हल्की बारिश, अगले दो दिन भी बरसेंगे बादल…
राजनांदगांव | पश्चिमी विक्षोभ और दो अलग-अलग द्रोणिका के असर से मौसम में बदलाव हो गया है। रविवार सुबह तेज हवा के साथ शहर में हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत भी मिली। दोपहर बाद खैरागढ़-छुईखदान हिस्से में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। इधर मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी जिले के लगभग सभी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
इस दौरान तेज गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके साथ ही तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग ने बताया कि मौसम में हुए बदलाव की स्थिति 10 से 12 अप्रैल तक बनी रह सकती है। अलग-अलग हिस्से में गरज-चमक और बारिश की स्थिति रहेगी। इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…