छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : लंबित मानदेय भुगतान के लिये नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव से राशि आबंटित करने की महापौर ने मांग

महापौर ने कर्मचारियों के मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की अपील

राजनांदगांव । महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने मिशन क्लीन सिटी अंतर्गत निगम सीमा क्षेत्र के एसएलआरएम सेन्टरों में कार्यरत स्वच्छता दीदीयों की दो माह के लंबित मानदेय लगभग 60 लाख रूपये आबंटित करने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव से मांग की है।
महापौर देशमुख ने माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री साव जी मांग करते हुये कहा कि स्वच्छता दीदीया प्रातः 7 बजे से शाम तक प्रतिदिन घर घर कचरा संग्रहण कर एसएलआरएम सेन्टर में कचरा पृथककरण का कार्य करते है। बाजार क्षेत्रों में रात्रिकालीन कचरा संग्रहण भी किया जाता है। इस प्रकार दीदीयां सुबह से रात तक सप्ताह में सातो दिन अपने दायित्वों का निर्वाहन करती है। इसके एवज में इन्हंे न्यूनतम मानदेय प्राप्त होता है, उक्त मानदेय राशि आबंटन के अभाव में इन्हें दो माह से नही मिल पा रहा है, जिससे इन्हे आर्थिक संकट का सामना करना पड रहा है। उन्होंने इनके कार्यो को ध्यान में रखकर दो माह का लंबित मानदेय राशि रूपये लगभग 60 लाख आबंटित करने की माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री जी से मांग की है।
महापौर देशमुख ने कहा कि वर्तमान में नगरीय निकाय के सभी कर्मचारी चाहे वे नियमित या ठेका पद्धति से हो वेतन एवं अन्य मांगों के लिये हडताल पर है, जिससे नागरिकों को मिलने वाली आवश्यक सेवा बिजली पानी सफाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा पूर्व में नगर निगम राजनांदगांव के कर्मचारियों के लंबित वेतन की मांग भी की गयी थी। उन्होंने माननीय मंत्री अरूण साव जी से मांग की है कि आगामी माह में नगरीय निकाय चुनाव भी होना है जिसे ध्यान में रखकर कर्मचारियों की मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर निराकरण करने की कृपा करे।

kgnews

Recent Posts

बड़ी राहत आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया मरम्मत कार्य

बड़ी राहत आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया मरम्मत कार्य

रायपुर बड़ी राहत : आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज कटघोरा से अंबिकापुर के…

14 minutes ago
धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

10 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

10 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

11 hours ago