राजनांदगांव : लक्ष्य के मुकाबले 50% से कम चावल जमा करने वाले 40 मिलर्स को नोटिस…

राजनांदगांव , अपने लक्ष्य से 50 प्रतिशत से कम चावल जमा करने वाले 40 राइस मिलर्स को खाद्य विभाग ने दो दिन पहले नोटिस जारी किया है। धान का उठाव और कस्टम मिलिंग कर नॉन के गोदाम में चावल जमा नहीं करने वाले राइस मिलर्स को ब्लैक लिस्टेड करने की तैयारी है। जिले में धान का उठाव करने और कस्टम मिलिंग करने पंजीकृत 87 राइस मिलर्स को खरीफ सीजन 2025-26 का 75 हजार मीट्रिक टन चावल नॉन के गोदामों में जमा करने लक्ष्य दिया है। इसके मुकाबले अब तक करीब 25 हजार मीट्रिक टन जमा और 50 हजार मीट्रिक टन शेष है।

खाद्य विभाग ने पीडीएस की दुकानों में 6 अप्रैल तक 100 फीसदी राशन का भंडारण कर लिया है। कल 7 अप्रैल को चावल उत्सव मनाया जाएगा। हितग्राहियों को जून तक तीन माह का राशन वितरण करने की तैयारी है। वहीं नॉन के गोदामों को खाली कर कस्टम मिलिंग का चावल रखने जगह बनाने ऐसा किया गया है। अब नॉन के गोदाम काफी हद तक खाली होने के बाद भी कुछ मिलर्स चावल जमा करने में सुस्ती दिखा रहें है। सुस्ती बरतने वाले मिलर्स को कारण बताओं नोटिस जारी कर धान के उठाव और चावल जमा करने में तेजी लाने कहा है।

बचाने बरती जा रही सख्ती: खरीफ सीजन में 63 लाख क्विंटल धान खरीदी की गई इसके मुकाबले 50 लाख क्विंटल से ज्यादा धान का उठाव कर लिया गया है। लेकिन शेष धान को सूखत से बचाने उठाव कर कस्टम मिलिंग में तेजी लाने और चावल जमा करने प्रशासन दबाव बना रहा है। वर्ष 2024-25 का करीब 5 लाख क्विंटल चावल जमा नहीं करने वाले 13 मिलर्स ब्लैक लिस्टेड किया गया था।

kgnews

Recent Posts

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

36 minutes ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

46 minutes ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

51 minutes ago
CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…

56 minutes ago
CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 3 मजदूरों…

1 hour ago
PM आवास योजना: डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज चौहान को लिखा पत्र, पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने की मांग

PM आवास योजना: डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज चौहान को लिखा पत्र, पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने की मांग

रायपुर. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर…

1 hour ago