छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : लाइसेंस में अनुमति बगैर किया भंडारण कृषि केंद्र से 1350 बैग ​यूरिया जब्त किए…

राजनांदगांव , खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासनिक टीम लगातार जांच व छापेमारी कर रही है। इसी के तहत डोंगरगढ़ ब्लाक के अलग-अलग दुकानों में कार्रवाई की गई है। यहां लाइसेंस में अनुमति बगैर यूरिया का भंडारण किया गया था।

जांच टीम ने सोमवार को मुसरा खुर्द में मौजूद लोधी कृषि केन्द्र के गोदाम की जांच की। जहां बगैर अनुमति के 450 बैग यूरिया का भंडारण पाया गया। टीम ने उल्लंघन पाए जाने पर 450 बैग यूरिया को जब्त कर गोदाम सील कर दिया। मोहारा में महादेव कृषि केन्द्र का भी निरीक्षक किया गया।

निरीक्षण के दौरान पॉश मशीन व भौतिक स्टॉक में अंतर पाए जाने पर भंडारित 36 बोरी यूरिया, 28 बोरी डीएपी व 99 बोरी एनपीके खाद को जब्त करते हुए गोदाम ​सील किया गया। सुकुलदैहान के राजा कृषि केन्द्र में बगैर ओ-फार्म जुड़वाए 900 बोरी यूरिया उर्वरक भंडारण पर खाद जब्त किया है।

चार गुने दाम पर बिक्री कृषि केंद्रों में खाद की काला बाजारी की स्थिति हर साल बनी रहती है। केंद्र संचालक जानकारी छिपाकर खाद का भंडारण करते हैं। सहकारी समितियों में आपूर्ति कमजोर होने के दौरान किसानों को यही खाद तीन से चार गुना दाम पर बेचा जाता है। प्रशासन इस बार समय से पहले स्टॉक जांच और भंडारण की स्थिति जांच रही है।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

5 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

5 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

5 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

6 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

6 hours ago