राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने मंगलवार को वार्ड नं. 1, 2 व 3 के बजरंगपुर, नवागांव बाबूटोला व मोतीपुर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर निर्माणाधीन कार्य एवं सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नवागांव में सफाई में लापरवाही पर संबंधित ठेकेदार की 3 प्रतिशत राशि कटौती करने निर्देशित किया। आयुक्त गुप्ता नवागांव टेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर कर्मचारियों की संख्या व उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कचरा प्रोसिंसिंग में तेजी लाने सेंटर प्रभारी से कहा तथा बंद प्रोसिंसिंग कार्य ठेकेदार से जल्द चालू कराने कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके को निर्देशित किया। इसके अलावा बेलिंग मशीन, फटाका मशीन को चालू कराने, विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के भी निर्देश दिए। एफएसटीपी प्लांट का निरीक्षण कर रामटेेेके से कहा कि टेचिंग ग्राउंड में कचरा निपटान टीम वर्क के साथ गंभीरता से करें, इस प्रकार से कार्य किया जाए कि आदर्श टेचिंग ग्राउंड में हमारी गिनती हो सके। उन्होंने बजरंगपुर, नवागांव बाबूटोला व मोतीपुर में साफ व्यवस्था का जायजा लेकर साफ-सफाई में गुणात्मक सुधार लाने, नवरात्रि को देखते पदयात्री मार्ग में समुचित साफ -सफाई करने के निर्देश दिए। नवागांव में हाजिरी रजिस्टर जांच पर सुपरवाईजर द्वारा लापरवाही पाई गई। उनके द्वारा सफाई कर्मियों की फोटो नहीं लगाने, निष्ठा हाजिरी का अभाव पर नाराजगी व्यक्त करते कहा कि पूर्व में भी इस संबंध में निर्देश दिया गया था, किन्तु इसका पालन अभी भी नहीं किया गया है, जिस पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार का 3 प्रतिशत राशि कटौती करने वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक राजेश मिश्रा को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में अनुपस्थित कर्मचारियों की लाल पेन से अनुपस्थिति लगाए। सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। आयुक्त वार्डों में निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान बाबूटोला में चल रहे नाली निर्माण कार्य, वार्ड नं. 2 में आम्बेडकर भवन के पास रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने, नियमित रूप से तराई करने के निर्देश दिए। उन्होंंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों की सतत मानिटरिंग करें तथा शेष निर्माण कार्य चुनाव के पश्चत चालू कराएं। मोतीपुर में निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण कर मैदान में पानी डालकर रोलिंग कराने तथा शेष कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें, दीवार लेखन का कार्य जल्द पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, उप अभियंता सुषमा साहू, जिला समन्वयक एसबीएम देवेश साहू, सहायक मिशन क्लीन सिटी पवन कुर्रे, सहायक उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी,प्र. पटवारी मिलिन्द रेड्डी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *