कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में भालू के हमले में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। पसान के उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामला गोलबहरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गोलबहरा गांव की रहने वाली 70 वर्षीय मंगली बाई बुधवार सुबह 6 बजे महुआ बीनने जंगल में गई हुई थी, तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले में मंगली बाई गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसकी चीख सुनकर वहां महुआ बीनने गए बाकी ग्रामीण दौड़े आए। गांववालों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से भालू को खदेड़ा और घटना की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना मिलने पर तत्काल डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में घायल बुजुर्ग को लेकर पसान के उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…