राजनांदगांव : लिटिया में ग्रामीणों के सहयोग से घुमंतू पशुओं से फसल की सुरक्षा से एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए लगभग 30-35 पशुओं के लिए गौठान में चारा-पानी की व्यवस्था की जा रही

– गौठान में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 72 पशुओं को दूसरे स्थानों एवं घुमंतू पशुओं को रखने से हुई अव्यवस्था
– गौवंशों का गौशालाओं में किया जा रहा विस्थापन

राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम लिटिया में ग्रामीणों के सहयोग से घुमंतू पशुओं से फसल की सुरक्षा से एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए लगभग 30-35 पशुओं के लिए ग्राम के गौठान में चारा-पानी की व्यवस्था की जा रही थी। गौठान में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 72 पशुओं को दूसरे स्थानों एवं घुमंतू पशुओं को रख दिया गया था। विगत दिनों जिले में लगातार बारिश के चलते गौठान में 4 पशु निमोनिया से पीडि़त हो गए और अचानक उनकी मृत्यु हो गई। पशुधन विभाग के माध्यम से शेष गौवंशों का उचित उपचार किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा गौवंशों के संरक्षण के लिए यशोदा गौशाला सुकुलदैहान, श्री कृष्ण गौशाला डोंगरगढ़, गौशाला पिंजरापोल, बजरंग दल द्वारा संचालित गौशाला, मां बंजारी गौशाला बरगाही में विस्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम के सहयोग से काऊ कैचर के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से यशोदा गौशाला सुकुलदैहान में 28, गौशाला पिंजरापोल में 10 एवं बजरंग दल द्वारा संचालित गौशाला में 5 गौवंशों को विस्थापित किया गया है। शेष गौवंशों के विस्थापन की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे गौवंश, जिनमें टैग लगा हुआ है और उन्हें खुले में छोड़ दिया गया है। ऐसे पशुमालिकों के विरूद्ध दंडात्मक एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

57 minutes ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

1 hour ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

1 hour ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

1 hour ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

2 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

2 hours ago