राजनांदगांव : वनवासियों के पैरों को चोट से बचाने चरण पादुका योजना उपयोगी – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

– विधासभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका का किया वितरण
– वर्ष 2025 में 18 हजार 332 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 10 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि का किया गया भुगतान
– विधानसभा अध्यक्ष ने अपने निवास कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत किया पौधरोपण
– विधानसभा अध्यक्ष चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने अपने निवास कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया। विधासभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका का वितरण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से गरीब एवं जरूरतमंद वर्गो के मेहनतकश लोगों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है। उन्होंने कहा कि वनवासियों द्वारा तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य पूरे छत्तीसगढ़ में होता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 146-10-1024x498.jpeg

वनवासियों के पैरों में कंकड़-पत्थर और कांटे न चुभे, उनके पैरों को चोट से बचाने और उनका जीवन स्वस्थ रखने के लिए चरण पादुका योजना शुरू की गई है। वनवासियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तेन्दूपत्ता के लिए 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा में वृद्धि कर 5 हजार 500 रूपए प्रति मानक बोरा किया है। इससे आर्थिक रूप से वनवासियों और वनवासी समितियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में 18 हजार 332 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 10 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे छत्तीसगढ़ में एक पेड़ मां के नाम अभियान भी शुरू किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 146-8-1024x752.jpeg

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। जल संरक्षण और जल संवर्धन के लिए वृक्ष की आवश्यकता है। प्रकृति को बचाने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले में लक्ष्य निर्धारित कर ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण किया जाएगा।
वनमंडलाधिकार आयुष जैन ने कहा कि जिले में 18 प्राथमिक लघुवनोपज सहकारी समिति है। जिनके द्वारा तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य किया जाता है। जिसमें से 19 हजार 645 हितग्राहियों को चरण पादुका का वितरण किया गया है। वर्ष 2025 में 18 हजार 332 संग्राहकों को 10 करोड़ 70 लाख रूपए का वितरण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 146-6-1024x683.jpeg

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, राजेश श्यामकर, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, प्रशिक्षु वनमंडलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम खेमलाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

8 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

9 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

9 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

9 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

9 hours ago