गौठान में मुर्गी पालन से स्वसहायता समूह की महिलाओं को होगी अच्छी आमदनी
कलेक्टर ने सुदूर वनांचल क्षेत्र मानपुर के उरजे गौठान का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा शासन की महत्वकांक्षी योजना नरूवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगातार निरीक्षण कर रहें हंै। वनांचल क्षेत्र के गौठान अब ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित हो रहा है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने सुदूर वनांचल क्षेत्र मानपुर के ग्राम उरजे गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं से रूबरू हुए और उनके आजीविका के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा मुर्गी पालन तथा आजीविका संबंधी कार्य से प्रभावित हुए। उन्होंने मुर्गी पालन से प्राप्त अंडा को महिलाओं के पोषण आहार के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में उपलब्ध कराने कहा।
ग्राम उरजे गौठान की स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से गौठान में मुर्गी पालन शुरू किया गया है। यहां एक हजार मुर्गियां विकसित हो रही है। कड़कनाथ में मुर्गियों की नई किस्म भी विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही गौठान में अधोसंरचना का निर्माण किया गया है। समूह की महिलाओं ने बताया कि इसके माध्यम से अच्छी आमदनी प्राप्त होगी। इस दौरान जनपद सीईओ मानपुर श्री डीडी मंडले, तहसीलदार मानपुर श्री मनोज रावत, नायब तहसीलदार श्री श्रीजल साहू, बीपीएम एनआरएलएम श्री रामकुमार, क्षेत्र समन्वयक श्री अनील कपूर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…