छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : वन एवं जलवायु मंत्री केदार कश्यप ने वन चेतना केन्द्र मनगट्टा में ट्री हाउस, मड हाउस, निर्माणाधीन स्टोन हाउस का किया निरीक्षण

– वन चेतना केन्द्र में कटहल और जामून का किया पौधा रोपण

राजनांदगांव। वन एवं जलवायु, परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री केदार कश्यप ने आज राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान वन चेतना केन्द्र मनगट्टा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वन चेतना केन्द्र में कटहल और जामुन का पौधा रोपण किया। वन मंत्री श्री कश्यप ने वनचेतना केंद्र मनगट्टा पहुंचने के बाद ट्री हाउस, मड हाउस, निर्माणाधीन स्टोन हाउस का निरीक्षण करने के बाद जीप में बैठकर बफरजोन का दौरा किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 117-3-1024x682.jpeg

उन्होंने रास्ते भर रूक-रूककर वन्य जीवों के संबंध में अधिकारियों से पूछताछ करते हुए चीतलों के आहार व स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने वन चेतना केन्द्र के क्षेत्र, वन्यजीव और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। वन मंत्री ने मनगट्टा वन चेतना केन्द्र को पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधायुक्त बनाने की दिशा में कार्य करने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा वन चेतना केन्द्र है। इसे आकर्षक रूप से बनाने के लिए राज्य सरकार पूरा ध्यान दे रही है। वन चेतना केन्द्र में चीतल, पायथन जैसे जानवरों की मौजुदगी इसे विशेष बनाती है। यहां पर और कौन-कौन से वन्यजीव रख सकते हैं इसके लिए परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वी श्रीनिवास राव, सीसीएफ वन्य प्राणी, सीएफ, डीएफओ आयुष जैन, एसडीएम खेमलाल वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

7 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

7 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

7 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

8 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

8 hours ago