राजनांदगांव : वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र व्यास की धर्मपत्नी अलका व्यास को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

राजनांदगांव। वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र व्यास की धर्मपत्नी, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला की संगीत शिक्षिका एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कृष्ण भक्ति गायिका रही श्रीमती अलका व्यास को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 11 जुलाई को उनके आकस्मिक निधन के पश्चात पुष्पांजलि सदन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकारए जनप्रतिनिधि, भजन प्रेमी और परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्रीमती व्यास द्वारा लिखे और गाए गए भजनों की प्रस्तुति दी गई। उपस्थित जनों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

This image has an empty alt attribute; its file name is 2-16.jpg

महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला परिवार ने कहा कि अलका व्यास ने बतौर संगीत शिक्षिका, विद्यालय को राज्य ही नहीं, देशभर में पहचान दिलाई। उनके सिखाए हुए छात्र आज विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं।
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अलका व्यास के गाए भजन देश-विदेश में चाव से सुने जाते थे। उनका सरल और आत्मीय व्यवहार सभी को प्रिय था।
वरिष्ठ पत्रकार राजीव वोरा ने कहा, श्रीमती व्यास ने अपने कार्यकाल में न केवल विद्यालय को श्रेष्ठता की दिशा दी, बल्कि संगीत के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को तराशा। वे चंपारण में वल्लभाचार्यजी की भक्ति में रमी रहती थीं और वहां उनके भजनों को सुनने श्रद्धालु प्रतीक्षा करते थे। वे हमारे परिवार की स्तंभ थीं।
इस अवसर पर पूर्व महिला बाल कल्याण अध्यक्ष शताब्दी पांडे और भजन सम्राट गोपाल भाई ने भी उनकी स्मृति में उनके ही गाए हुए भजनों की प्रस्तुति दी। सभा में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने उन्हें संगीत व आध्यात्मिकता की सशक्त साधिका बताया।

इस अवसर पर इनके सुपुत्र अंकित पूजा व्यास, सुपुत्री राधिका शिवांश शर्मा के अलावा समाजसेवक अरविंद वोरा, अमृत संदेश के संपादक गिरीश वोरा, विजय व्यास, अरूण व्यास, घनश्याम आचार्य, लक्ष्मी वोरा, मंजू वोरा, सुषमा वोरा, दिपाली वोरा, पुष्पा पुरोहित, मंजू आचार्य, गायत्री देवी, चित्रा व्यास, गीतांजलि व्यास, मुकेश वंदना व्यास, आयुष व्यास, गोपाल शर्मा, पंकज माहेश्वरी, वर्षा व्यास, रूपाली व्यास, अभिषेक व्यास सहित बड़ी संख्या में परिजन, गायत्री स्कूल के संचालक बृजकिशोर सुरजन, सबेरा संकेत के संपादक सुशील कोठारी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, जितेन्द्र मिश्रा, सुरज बुद्धदेव, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम के अधिकारीगण, छग के वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश डुलानी, बहादुर अली, अंजुम अल्वी, डा. अरूण शंकर दीक्षित, डा. मुरली डुलानी, डा. अरूण डुलानी, डा. बख्शी, वरिष्ठ कांग्रेस के नेता श्रीकिशन खंडेलवाल, कुलबीर छाबड़ा, कोमल सिंह राजपूत, सचिन बघेल, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, पूर्व महापौर अजीत जैन, कृषि अधिकारी चंद्रशेखर पुरामे, सुशील छाबड़ा, नीरज स्कूल की प्राचार्य भारती गौते, विपीन गौते, स्कूल के संचालक जेठवा, ज्योतिष आचार्य मुरलीधर हरिहरणो, महारानी स्कूल के प्राचार्य चैतराम वर्मा, युगांतर स्कूल के प्राचार्य मधुसूदन नायर, प्रोफेसर कृष्ण कुमार द्विवेदी, प्रो. विजय खांडेकर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

साथ ही शिक्षा, मीडिया, प्रशासन, संगीत व भजन प्रेमी समाज के सभी वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अलका व्यास के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा की व्यापक उपस्थिति इस बात की गवाही थी कि अलका व्यास सिर्फ एक शिक्षिका या गायिका नहीं थीं, बल्कि वे भावनात्मक, सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से जन-जन के हृदय में स्थान रखने वाली एक महान विभूति थीं।

kgnews

Recent Posts

CG : टॉर्च के सहारे इलाज, हॉस्पिटल में 4 घंटे बिजली रही गुल …

CG : टॉर्च के सहारे इलाज, हॉस्पिटल में 4 घंटे बिजली रही गुल …

जगदलपुर. जिला अस्पताल सोमवार सुबह करीब चार घंटे तक बिजली संकट से जूझता रहा. इमरजेंसी…

17 minutes ago
CG : जल संसाधन विभाग में सजा या ता को ईएनसी बनाने की तैयारी! …

CG : जल संसाधन विभाग में सजा या ता को ईएनसी बनाने की तैयारी! …

रायपुर । जल संसाधन विभाग के ईएनसी सजा या ता को बनाया जा सकता है…

20 minutes ago
रायपुर : आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

रायपुर : आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

रायपुर : आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ…

21 minutes ago
रायपुर : रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां

रायपुर : रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां

रायपुर : रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और 'जटायु मोक्ष' की प्रस्तुति ने बांधा…

31 minutes ago
CG : ओवरब्रिज में दो बाइक टकराए, एक की मौत …

CG : ओवरब्रिज में दो बाइक टकराए, एक की मौत …

जांजगीर। चांपा रेलवे स्टेशन के पास स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो…

35 minutes ago
CG : धमतरी का सत्यांशु खेलेगा भारतीय फुटबॉल टीम में …

CG : धमतरी का सत्यांशु खेलेगा भारतीय फुटबॉल टीम में …

धमतरी। धमतरी जिले के समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित विशेष विद्यालय 'सार्थक स्कूल' के छात्र…

37 minutes ago