राजनांदगांव । नगर विकास की कडी में महापौर हेमा सुदेश देशमुख द्वारा महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 के स्टेशन पारा रोड में शीतला मंदिर के पास 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 10.00 लाख रूपये की लागत से सीमेंट कांक्रिट रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन वार्ड पार्षद एवं लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य मधुकर वंजारी तथा पूर्व पार्षद माया शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि आसीफ अली सहित वार्डवासी की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रीतराम साहू, जसपाल ढल्ला, गोपाल सिन्हा, ऋषि रजक, भगत यादव, शेख अनीस, हेमराज साहू ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि शासन द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत उद्यान, तालाब सौदर्यीकरण, मुक्तिधाम उन्नयन अंतर्गत स्वीकृत राशि से शहर में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में वार्ड नं. 7 में शीतला मंदिर के पास सीमेंट कांक्रिटिंग रोड निर्माण कराने भूमिपूजन किया जा रहा हैै। उक्त कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जायेगा। इसी प्रकार अन्य विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर वार्ड में कराये जायेगें। इस अवसर पर उप अभियंता सुषमा साहू सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…