राजनांदगांव : वार्ड निरीक्षण – साफ सफाई के अलावा निर्माण कार्य का आयुक्त ने लिया जायजा

जी.ई.रोड नाला सफाई के दिए निर्देश

राजनांदगांव । साफ सफाई में गुणात्तम सुधार लाने तथा शहर में चल रहे निर्माण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराने नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा प्रतिदिन सुबह वार्डो में जाकर जायजा ले रहे है। आज उनके द्वारा जी.ई.रोड, महावीर चौक, एंव कौरिनभाठा में साफ सफाई तथा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्हांेने टांका घर जाकर विद्युत, मोटर एवं पेयजल संबंधी कार्य करने वाले कर्मचारियो की जानकारी लिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is 1-10-edited.jpg

सफाई निरीक्षण में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने महावीर चौक में नाला देख नाला सफाई कराने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा को निर्देशित कर शहर के नाला सफाई के संबंध में जानकारी लिए। श्री मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में नाला सफाई के पश्चात द्वितीय चरण में शेष नालो की सफाई की जा रही है। आयुक्त ने कहा कि पानी भरान वाले क्षेत्रों के नाली नालों की अच्छी तरह से सफाई कराई जाए तथा पानी भरान क्षेत्र में कच्ची नाली खोद कर पानी निकासी की व्यवस्था करे। मौसमी बीमारी को ध्यान में रखकर सभी आवश्यक व्यवस्था दुरूस्त करे।

आयुक्त ने महावीर चौक के किनारे नाला को ढकने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि चौक से बडी गाडी मोडने के दौरान दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जिसे देख नाला को ढकने की व्यवस्था करे। उन्होने महावीर चौक में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कौरिनभाठा तालाब सौदर्यीकरण कार्य का जायजा लेकर कार्य में तेजी लाकर शेष कार्य जल्द पूर्ण करने कहा। उन्होने कहा कि बारिश में तालाब भरने के पूर्व उसके आस पास के सभी कार्य को प्राथमिकता देवे।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा टाका घर पहुॅच जल, विद्युत, मोटर के कर्मचारियो के संबंध में जानकारी लेकर कहा कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय में उपस्थित होना सुनिश्चित करे और बिजली, पानी संबंधी कार्यो मंे नागरिको एवं पार्षदो की समस्या का प्राथमिकता तय कर निराकरण करे। उन्होंने शहर की सभी लाईटो की मरम्मत करने कहा। उन्होंने कहा कि बारिश को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था दुरूस्त रखे, वाहन एंव मशीनो का मरम्मत करे।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

11 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

11 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

12 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

12 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

12 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

12 hours ago