राजनांदगांव | वार्ड क्रमांक 45, रामकृष्ण नगर में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम की समर्पित सफाई कर्मचारी द्रौपदी कृष्णा बघेल के सेवा निवृत्ति पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर वार्ड 45 के पार्षद दुरेंद्र साहू एवं वार्ड 44 की पार्षद सेवक उइके द्वारा बघेल को श्रीफल एवं उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

उद्बोधन में पार्षद दुरेंद्र साहू ने कहा कि द्रौपदी बघेल का कार्यकाल पूरे वार्ड के लिए प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद साहू, सफाई दरोगा शुभम साहू, सुपरवाइजर निवेश देशपांडे सहित सफाई कर्मचारी गणेश, वीरेंद्र, बसंत, रामकिशन एवं सुनैना सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *