CG : पेट्रोल 2 रुपए सस्ता हुआ छत्तीसगढ़ में ...
रायपुर। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने पेट्रोल और हाईस्पीड डीजल पर वैट में कटौती लागू कर दी है। 1 अप्रैल से प्रभावी इस फैसले में टैक्स दरों में करीब 1% की कमी की गई है। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमत में एक रुपए की कमी आएगी। वाणिज्यिक कर विभाग की अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल पर वैट अब 24% (साथ में 2 रुपए प्रति लीटर) और डीजल पर 23% (साथ में 1 रुपए प्रति लीटर) कर दिया गया है। पहले ये दरें लगभग 1% अधिक थीं। इस कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में औसतन 0.70 से 1.20 रुपए प्रति लीटर तक की कमी आने का अनुमान है।
आम उपभोक्ताओं के स्तर पर यह राहत ज्यादा असरदार नहीं दिखेगी। बाइक और कार चलाने वालों के लिए महीने भर में कुल बचत करीब 100 से 300 रुपए के बीच ही सीमित रहने की संभावना है। इसके पीछे वजह यह है कि ईंधन की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार और बेस प्राइस का प्रभाव ज्यादा रहता है, जिससे वैट में मामूली कटौती का असर सीमित हो जाता है।
बिलासपुर। आईपीएल में खिलाड़ी बुक के जरिए सट्टा खिलाने वाले तीन और जुआ खेलते छह…
धार भोजशाला इन दिनों पूरी तरह भगवामय नजर आ रही है। मां सरस्वती मंदिर के…
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कल मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। जो शाम…
रायपुर। ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा कबीरनगर स्थित भुईया तालाब में व्यापक स्वच्छता अभियान प्रारंभ…
भोपाल. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG री-एग्जाम और परीक्षा शुल्क रिफंड को लेकर…
बिलासपुर. कामकाजी महिलाओं के मातृत्व अधिकारों को लेकर हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट…