छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : वास्तविक किसान के शुद्ध धान की खरीदी करने के लिए सभी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धतापूर्वक करें कार्य : कलेक्टर

– कलेक्टर ने धान खरीदी के मद्देनजर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की बैठक ली
– धान खरीदी के कार्य के दौरान लापरवाही एवं अनियमितता पाए जाने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
– धान के उठाव में प्रगति लाने के दिए निर्देश
– अंतर्राज्यीय सीमाओं में चेक पोस्ट पर कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए सघन निरीक्षण करने के दिए निर्देश
– जीपीएस सिस्टम के माध्यम से धान के उठाव कार्य की निगरानी की जा रही
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य शासन की प्राथमिकता का कार्य है। धान खरीदी के लिए बचे हुए शेष दिनों में सभी शासन के निर्देशानुसार तजी से कार्य करेंगे। वास्तविक किसान की शुद्ध धान की खरीदी करने के लिए सभी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोचियों एवं बिचौलियों के अवैध धान के परिवहन तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना दे। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारी जो धान खरीदी के कार्य के दौरान लापरवाही एवं अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। कोचियों एवं बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए सभी समन्वित तरीके से कार्य करें। उन्होंने धान के उठाव में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अंतर्राज्यीय सीमाओं में चेक पोस्ट पर कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के शुद्ध धान खरीदी पर ध्यान केन्द्रित करते हुए ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने काटे गए ट्रांसपोर्टिंग आर्डर एवं डिलिवरी आर्डर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के साथ ही धान का उठाव समानांतर चलते रहना चाहिए।


कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी धान खरीदी कार्य के निरीक्षण के लिए फिल्ड पर रहेंगे तथा भौतिक सत्यापन, अन्य पंजी व व्यवस्था का अवलोकन करेंगे। अवैध धान परिवहन एवं धान उपार्जन की निगरानी का कार्य करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि सतर्क एप के माध्यम से धान के उठाव की मानिटरिंग की जा रही है। कस्टम मिलिंग के समय धान उठाव के समय कार्य । उन्होंने कहा कि जीपीएस सिस्टम के माध्यम से धान के उठाव कार्य की निगरानी की जा रही है। सभी समिति प्रबंधक इसके अनुरूप कार्य करें। धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से होते रहे। धान खरीदी को पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए सतर्क एप के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी, उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

5 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

5 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

5 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

6 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

6 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

6 hours ago