राजनांदगांव | विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रविवार को प्रवास पर नगर पहुंचे। इस दौरान वे भाजपा नेता दिनेश गांधी के निवास पहुंचे और उन्होंने स्व. घनश्याम दास गांधी के शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। राजनांदगांव से सीधे डोंगरगांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने स्व. घनश्याम के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद शोक बैठक में उपस्थित लोगों से भेंट मुलाकात की। इस दौरान नारायण दास गांधी, सत्यनारायण गांधी, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, दिनेश गांधी, रामकिशन माहेश्वरी, भावेश बैद, राजेन्द्र जैन , अनिल टावरी सहित अन्य मौजूद थे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *