राजनांदगांव | विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह लूणकरण पारसमल फार्म स्थित निवास स्थान औसवाल लाईन पहुंचे।
यहाँ वे जीवन, सुरेश, रमेश और नरेश की माता कमला देवी बैद के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुँचे थे।

इस अवसर पर उन्होंने परिजनों से मुलाक़ात कर गहरी संवेदना प्रकट की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
डॉ. रमन सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, मनीष गोलछा, सौरभ कोठारी सहित पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि दिवंगत माता कमला देवी बैद , वर्तमान पार्षद जैनम बैद की दादी थीं।
शोक संवेदना के इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने पूरे परिवार को संवेदनाओं के साथ आदर्श बताते हुए, समाज में उनके योगदान को सराहा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *