CG : पुलिस कर्मियों ने आपस में बांटे जुआरी से जब्त 12 लाख, निलंबित…

रायपुर । रायपुर के माना थाना क्षेत्र में जुआरी से जब्त 12 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस महकमे ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने थाने के टीआई यमन देवांगन को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है, वहीं मामले में संलिप्त तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित कर्मियों में हवलदार रमेश राठौर, आरक्षक हेमंत राठौर और आरक्षक निराला शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के अनुसार, 3 अगस्त की रात माना थाना पुलिस ने वीआईपी रोड स्थित दिया कैफे के पीछे एक फार्महाउस में चल रहे जुए के अड्डे पर कार्रवाई की थी। इसी दौरान एक जुआरी, जिसने बड़ी रकम जीती थी, 12 लाख रुपये लेकर घर लौट रहा था।

पुलिस टीम को इसकी जानकारी मिलते ही तीन पुलिसकर्मियों ने रास्ते में उसे रोककर तलाशी ली और उसके पास से 12 लाख रुपये जब्त कर लिए। लेकिन इन रुपयों को थाने में जमा करने की बजाय गबन कर लिया गया।

खुलासा होते ही सख्त एक्शन
मामले की शिकायत एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह तक पहुंचते ही उन्होंने इसे गंभीर कदाचार और आपराधिक कृत्य मानते हुए टीआई यमन देवांगन को हटाने और तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया।

इस कार्रवाई को विभाग के भीतर “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और उच्च अधिकारी पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटे हैं।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

6 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

7 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

7 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

7 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

7 hours ago