राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय का किया जाएगा लोकार्पण

  • आवासीय विद्यालय के लोकार्पण की तैयारी जारी

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय की शुरूआत आगामी सप्ताह होने जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जिले में  प्रयास आवासीय विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आवासीय विद्यालय के लोकार्पण की तैयारी जारी है। प्रथम शैक्षणिक सत्र में कक्षा 9वी में 113 बच्चों के साथ इसका शुभारंभ होगा। इसी कड़ी में कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर अंकित चौहान एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दीक्षा गुप्ता द्वारा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्लास रूम व हॉस्टल की सुविधाओं का जायजा लिया गया। बच्चों से सुविधाओं के बारे में चर्चा की गयी एवं उनका हालचाल भी पूछा गया

उल्लेखनीय है कि प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं के 113 बच्चों का प्रवेश पूर्ण कर लिया गया है। आवासीय विद्यालय में बालक-बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक हॉस्टल एवं मेस की सुविधा है। दोनों हॉस्टल के लिए अधीक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा हेतु चार सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है तथा पूरा कैम्पस सीसीटीवी की निगरानी में है। 12 क्लास रूम फेकल्टीस का चयन भी रूचि की अभिव्यक्ति के माध्यम से डेमों के पश्चात किया जा रहा है। क्लास रूम में बच्चों को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से अध्ययन कराया जाएगा। साथ ही नीट-जेईई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करायी जाएगी। बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए पुस्तकालय एवं कम्प्यूटर कक्ष की भी व्यवस्था की गई है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बच्चों को तिलक लगाकर बांटी अध्यापन सामग्री…

राजनांदगांव : बच्चों को तिलक लगाकर बांटी अध्यापन सामग्री…

राजनांदगांव | नये शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पहले दिन स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव…

11 minutes ago
राजनांदगांव : किसानों का धान खरीद कर साल भर बाद भी नहीं किया 20 लाख भुगतान…

राजनांदगांव : किसानों का धान खरीद कर साल भर बाद भी नहीं किया 20 लाख भुगतान…

​अंबागढ़ चौकी , ग्राम बांधा बाजार स्थित मुरारी ट्रेडर्स के संचालक मुरारी खंडेलवाल पर किसानों…

16 minutes ago
MP में 7 साल पुराना OBC आरक्षण विवाद निर्णायक मोड़ पर, 24 जून से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई

MP में 7 साल पुराना OBC आरक्षण विवाद निर्णायक मोड़ पर, 24 जून से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई

 जबलपुर मध्य प्रदेश के बहुचर्चित और सात वर्षों से लंबित ओबीसी आरक्षण विवाद मामले में…

49 minutes ago
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी किसानों की सहारा, अब 24 घंटे में हो रहा समस्याओं का समाधान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी किसानों की सहारा, अब 24 घंटे में हो रहा समस्याओं का समाधान

रायपुर  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम…

1 hour ago
भोपाल बार संघ चुनाव में बड़ा झटका, नामांकन फीस 75% तक बढ़ी; प्रत्याशियों का बजट बिगड़ा

भोपाल बार संघ चुनाव में बड़ा झटका, नामांकन फीस 75% तक बढ़ी; प्रत्याशियों का बजट बिगड़ा

भोपाल  राजधानी भोपाल बार संघ चुनाव इस बार प्रत्याशियों के लिए बेहद खर्चीला साबित हो…

1 hour ago
सड़क हादसों में MP के युवा सबसे ज्यादा शिकार, हर दिन 283 एक्सीडेंट; चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

सड़क हादसों में MP के युवा सबसे ज्यादा शिकार, हर दिन 283 एक्सीडेंट; चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

भोपाल  राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना सड़क हादसों की खबरें…

1 hour ago