cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png
  • भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया*

राजनांदगांव,  क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह लगातार अपने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के निष्पादन हेतु सतत रूप से सक्रिय रहते हैं, आज उनके प्रयासों से राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024 – 25 के बजट में सम्मिलित सड़क हेतु विभिन्न ११  सड़कों एवं विस्तृत परियोजना के कार्यों हेतु 3 करोड़ 38 लाख 74 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई।  जिसके तहत बरगा से अष्टगी मंदिर तक 82.74 लाख रुपए, जंगलेश्वर से खैरा तक 71.12 लाख रुपए, मुड़पार से उसरीबोड तक 42.36 लाख रुपए, धामनसरा से कोटराभाटा तक 48.30 लाख रुपए, धनगांव से गातापार तक 60.61 लाख रुपए, इसी तरह से धनगांव से लिटिया 6.73 लाख रुपए, देवादा से धनोद 2.96 लाख रुपए, धर्मापुर से बरगाही के लिए 3.42 लाख रुपए, जोरा तराई से भेडीकला हेतु 8.94 लाख रुपए, सुंदरा पानी टंकी से अं. भाटापारा 7.37 लाख  रुपए तथा सुंदरा हाई स्कूल से भेड़ीकला 4.69 लाख रुपए, इस तरह कुल 11 कार्यों हेतु 3 करोड़ 38 लाख 74 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के प्रयासों के कारण स्वीकृत होने पर राजनांदगांव के सभी जनप्रतिनिधियों ने हर्ष प्रकट करते हुए डॉ रमन सिंह के प्रति आभार जताया है।

   जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख,संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, दिनेश गांधी, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, तरुण लहरवानी, अतुल रायजादा, राजेश श्यामकर,अशोक देवांगन, लीलाधर साहू, राजेंद गोलछा, रविंद्र वैष्णव,किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, मनोज साहू,कृष्णा तिवारी सहित सभी भाजपा नेताओं ने डॉ रमन सिंह को विशेष साधुवाद देते हुए आभार प्रकट किया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *