छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विधानसभा निर्वाचन 2023 – कलेक्टर की उपस्थिति में कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से प्रथम रेंण्डमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्णराजनांदगांव

 सभी विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर्स एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि रहे उपस्थित
– 1206 बीयू यूनिट, 1206 सीयू यूनिट, 1306 वीवीपेट यूनिट चारों विधानसभाओं के लिए किया गया आबंटित
–  चारों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर्स एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूची कराई गई उपलब्ध
राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से प्रथम रेंण्डमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर खुज्जी श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर डोंगरगढ़ श्री गिरिश रामटेके, एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर डोंगरगांव श्री अश्वन पुसाम, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि में इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री रूपेश दुबे एवं भारतीय जनता पार्टी सेे श्री रघुवीर वाधवा, श्री अरूण शुक्ला, श्री विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिले में कुल 2479 बीयू यूनिट, 1497 सीयू यूनिट, 2079 वीवीपेट यूनिट है। जिसमें से 1206 बीयू यूनिट, 1206 सीयू यूनिट, 1306 वीवीपेट यूनिट चारों विधानसभाओं के लिए आबंटित किया गया। उल्लेखनीय है कि जनसामान्य को निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए 80 बीयू यूनिट, 80 सीयू यूनिट, 80 वीवीपेट यूनिट का उपयोग किया गया था, जो अलग कर दिया गया है। एफएलसी ओके अंतर्गत शेष 1193 बीयू यूनिट, 211 सीयू यूनिट, 693 वीवीपेट शेष है। प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद चारों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर्स एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूची उपलब्ध कराई गई। रेण्डमाइज की गई मशीनों को 18 अक्टूबर 2023 को विधानसभावार बनाए गए स्ट्रांग रूम में भेजा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि विधानसभावार मतदान केन्द्रों संख्या 1006 है, जिनमें बीयू व सीयू यूनिट की संख्या 1206 एवं वीवीपेट यूनिट संख्या 1306 है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74- डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत 270 मतदान केन्द्र है, जिनमें बीयू व सीयू यूनिट 324 एवं वीवीपेट यूनिट 351 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 223 है, जिनमें बीयू व सीयू यूनिट 267 एवं वीवीपेट यूनिट 289 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 252 है, जिनमें बीयू व सीयू यूनिट 302 एवं वीवीपेट यूनिट 327 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 261 है, जिनमें बीयू व सीयू यूनिट 313 एवं वीवीपेट यूनिट 339 है।
क्रमांक – 93 ———————–

kgnews

Recent Posts

भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान…

21 minutes ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

- योजना से आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मिल रहा योगदान- पीएम…

25 minutes ago
राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

29 minutes ago
धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

धमतरी. धमतरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को…

1 hour ago