राजनांदगांव : विनोबा एप के माध्यम से जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में उठाए गए प्रभावी कदम

– जिला प्रशासन के शैक्षणिक कार्यक्रमों के बेहतरीन क्रियान्वयन एवं शासकीय स्कूलों की स्थिति सुधारने में विनोबा एप होगा कारगर साबित
– विभिन्न विषयों के शिक्षकों के वीडियो विशेष टॉपिक एवं कंटेंट्स से कठिन अवधारणाओं को समझने में मिलेगी मदद

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के नेतृत्व में जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाये गए है। जिले में विनोबा एप प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया है। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में सुधार लाना और उनके लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करना है। जिला प्रशासन के शैक्षणिक कार्यक्रमों के बेहतरीन क्रियान्वयन एवं शासकीय स्कूलों की स्थिति सुधारने में विनोबा एप कारगर साबित होगा। कलेक्टर ने शैक्षणिक कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाती है और प्रेरक एवं उत्साही शिक्षक न केवल स्कूल में पढ़ाई के लिए अच्छे माहौल का निर्माण करते हैं, बल्कि बच्चों के जीवन को दिशा प्रदान करते हैं।

बोर्ड परीक्षाओं के लिए बच्चों की तैयारी एवं परिणाम सुधारने के लिए विशेष कार्यक्रम एवं गतिविधियोंं का आयोजन किया जाएगा। मासिक प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए मंथली टेस्ट का आयोजन किया जायेगा और विभिन्न विषयों में उनकी प्रगति का मूल्यांकन करते हुए बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित कर सकेंगे। साप्ताहिक एवं मासिक परीक्षा कक्षा 5वीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के लिए विद्यार्थियों की प्रगति का मूल्यांकन करने के साथ ही ऐसे क्षेत्रों का चिन्हांकन किया जाएगा, जहां कार्य  में गति लाने की जरूरत है। इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्त करने हेतु मदद मिलेगी। विनोबा एप के माध्यम से जिले में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि विनोबा एप के माध्यम से समग्र विकास पर बल देते हुए आधारभूत साक्षरता एवं अंक गणित की समझ विकसित की जाएगी। छात्रवृत्ति स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए प्रेक्टिस टेस्ट, जेई-नीट के लिए मार्गदर्शन के साथ ही कविताएं-कहानियां एवं पढ़ाई को प्रेरित करना, स्पेलिंग सीखना स्पोकन इंग्लिश, किचन गार्डन, पर्यावरण क्लब, स्वास्थ्य जागरूकता, वित्तीय साक्षरता, पर समझ विकसित की जाएगी। विनोबा एप शिक्षकों से कनेक्ट रहेगा, जहां शिक्षक अपने अनुभव शेयर कर सकेंगे। यह एप शिक्षकों को मदद करेगा एवं प्रेरित करेगा। विनोबा ऐप के माध्यम से बच्चों एवं स्कूलों को विभिन्न सुविधाएं मिलने जा रही है। जिसमें अलग-अलग विषयों के शिक्षकों के वीडियो विशेष टॉपिक पर उस विशेष कंटेंट्स पर, कठिन अवधारणाओं की समझ बनाने के लिए विभिन्न विषय विशेषज्ञों के कंटेंट वीडियो और इस तरह से विभिन्न सोर्सेस एप के माध्यम से उपलब्ध कराये जाएंगे। साथ ही इस ऐप के माध्यम से प्रत्येक महीने बेस्ट शिक्षक को पुरस्कृत किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

19 minutes ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

24 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

29 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

29 minutes ago
जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

रायपुर  छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने…

54 minutes ago
स्वयं पोर्टल के कोर्स से विद्यार्थियों को मिलेंगे 40% तक क्रेडिट पॉइंट

स्वयं पोर्टल के कोर्स से विद्यार्थियों को मिलेंगे 40% तक क्रेडिट पॉइंट

भोपाल  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए महत्‍वपूर्ण निर्देश जारी…

1 hour ago