cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत विकास निधि योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 6 लाख 25 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत ग्राम सिवनीखुर्द में भुनेश्वर यादव गली में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 75 हजार रूपए, ग्राम सिवनीखुर्द में शिव मंदिर के पास चबूतरा में टाईल्स कार्य के लिए 25 हजार रूपए, ग्राम तुमड़ीबोर्ड में तालाब के पास टीन शेड निर्माण कार्य के लिए 75 हजार रूपए, ग्राम कोटरासरार में कबड्डी मैदान में शेड निर्माण के लिए 1 लाख 10 हजार रूपए, ग्राम रूदगांव में शीतला मंदिर के पास सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम अर्जुनी में दुर्गा मंदिर के पास सामुदायिक भवन में टाईल्स कार्य के लिए 40 हजार  रूपए, ग्राम अर्जुनी में मंडलघाट माता तालाब अर्जुनी के मंच में टाईल्स के लिए 50 हजार रूपए, ग्राम अडाम में मंच के पास शेड निर्माण कार्य के लिए 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बिल्हरी में कबड्डी मेट के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *