राजनांदगांव। भारत में स्काडट गाइड की स्थापना के 75 वें वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तमिलनाडु में गत दिनों हीरक जयंती जंबूरी का आयोजन किया गया। राज्य से 200 की संख्या में स्काउट गाइड दल एवं प्रभारी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। राजनांदगांव जिले से स्काडट व्याख्यता डेहर साहु के नेतृत्व में 8 स्कॉट एवं गाइड तमिलनाडु पहुंचे थे। शास. हायर संकंडरी स्कूल पदूमतरा की छात्रा क्षमा साहू द्वारा जंबूरी में शाला में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता कलर पार्टी, फिजिकल डिसप्ले, मार्च पास्ट, कैम्प क्राफ्ट, कैम्प फायर, फूड प्लाजा, राज्य प्रदर्शनी, पेजन्ट शो एवं फोक डांस आदि में छत्तीसगढ़ राज्य दल द्वारा ए एवं बी श्रेणी में स्थान प्राप्त किया गया। क्षमा साहू द्वारा फोक डांस, फिजिकल डिसप्ले, स्टेट एक्जीबिशन में भाग लिया गया जिसमं छत्तीसगढ़ राज्य को उच्च श्रेणी में स्थान प्राप्त हुआ। शाला परिवार की ओर से प्राचार्य मिंज मैडम, लीला यादव, डीडी साहू, सरिता साहू व अन्य स्टाफ ने हर्ष जताा है।
