राजनांदगांव। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, पेंड्री, राजनांदगांव द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नगर के युवा समाजसेवी और रक्तदाता आशीष सोरी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
14 जून को पूरे विश्व में रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। स्थानीय गौरव पथ पर स्थित स्व. श्री गोविंद सिंह निर्मलकार ऑडिटोरियम बल्ड सेंटर (पैथोलॉजी विभाग) के तत्वाधान में आयोजित संस्था सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर में कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे के द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्राध्यापक शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव हरजीत सिंह भाटिया, समाजसेवी गुरुमुख सिंह वाधवा, स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेंड्री के अधिष्ठाता डॉ. पंकज मधुकर लुका, संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहर राव देशकर, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी विभाग डॉ. प्रतिमा कुजूर सहित शहर की सेवाभावी संस्थाएं, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में चिकित्सा महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *