राजनांदगांव । विश्व रेडक्रास दिवस पर 8 मई 2026 को जिले के ब्लड बैंकों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक, जिला अस्पताल ब्लड बैंक, नांदगांव ब्लड बैंक, बालाजी ब्लड बैंक, बिलासा ब्लड बैंक, लाइफ लाइन ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है। इसके साथ ही शासन के निर्देशानुसार विश्व रेडक्रास दिवस पर जिले में महिलाओं के लिए जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल, ब्लॉक स्तर पर सीएचसी केन्द्रों पर विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सिकलिंग, थैलेसिमिया, एनीमिया (खून की कमी) की जांच, रक्तचाप और मधुमेह का परीक्षण किया जाएगा। महिलाओं की अन्य शारीरिक समस्याओं एवं प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। जिला स्तर पर महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कैंसर स्क्रीनिंग ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की प्रारंभिक जांच की जाएगी।
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी…
भोपाल सीधी जिले के थाना चुरहट क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
इंदौर महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल पर लोकायुक्त पुलिस…
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.39 करोड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न आवंटित प्रधानमंत्री गरीब…
कटनी शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के डन कालोनी मोड़ बरगवां में बुधवार की…