राजनांदगांव : विहिप-बजरंग दल ने धुमधाम से मनाया बाबा साहब की जयंती

राजनांदगांव। 14 अप्रैल को विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म दिवस को धुमधाम से और सामाजिक समरसता के भाव को लेकर मनाया।
सर्वप्रथम विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में एकत्र होकर राजनांदगांव के कलेक्ट्रेट मे स्थापित बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के पश्चात वहीं हो रहे कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं को बाबा साहब के जन्म दिवस की बधाई दी गयी। इस अवसर पर बौद्ध समाज के पदाधिकारियों द्वारा संगठन के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और सभी को मंच पर आदरपुर्वक बैठाया गया।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद् के विभाग मंत्री अरुण कुमार गुप्ता द्वाररा बाबा साहब के देश और समाज के हित में किए गये कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस देश की आत्मा और हम सब के लिए पुज्यनीय ग्रंथ भारत का संविधान है। इस संविधान को कोई माई का लाल नहीं बदल सकता , इसलिए हम सब बिना किसी भ्रम के देश और समाज के हित में भारत माता कि सेवा करें और बाबा साहब ने जैसे देश और समाज की सेवा करते हुए जीवन जीये, उसी तरह हम भी अपने जीवन को धन्य करें।
इस कार्यक्रम के पश्चात विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारी मानव मंदिर चौक में मंच बना के बौद्ध समाज के द्वारा बाबा साहब की निकाली गयी सभी झांकी और शोभायात्रा का देर रात तक पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सामाजिक समरसता के दृष्टिकोण से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विश्व हिन्दू परिषद् के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्निहोत्री, जिला मंत्री अनूप श्रीवास, बजरंग दल जिला संयोजक सुनील सेन, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख बाबा बौद्ध जी, राजीव डागा, मठमंदिर प्रमुख अखिलेश गुप्ता, नगर मंत्री नवीन अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष अंकित खंडेलवाल, जुगलकिशोर शर्मा, जिला गौरक्षा प्रमुख अंशूल कसार, नगर संयोजक प्रशांत हथिबेड़, संतोष तुरहाटे, पिंटू समरीत, टेकराम त्यागी, अभिषेक शर्मा, रोहित यादव, आसुतोष सिंग, संतोष मरकाम, रामचरण वैष्णव, हर्षवर्धनस शर्मा, हर्षित बोदनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। यह जानकारी विहिप के जिला सामाजिक समरसता प्रमुख बाबाजी बौद्ध द्वारा दी गयी।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

5 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

6 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

6 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

6 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

6 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

6 hours ago