छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से धान खरीदी, घुमंतू पशुओं के नियंत्रण, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की स्थिति के संबंध में की समीक्षा

  • धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
  • घुमंतू पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने कहा

राजनांदगांव। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राज्य में धान खरीदी, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, जीयो रिफ्रेसिंग कार्य, जल जीवन मिशन के संबंध में कमिश्नर और जिला कलेक्टरों की बैठक में समीक्षा की। कलेक्टर संजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह  वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से एनआईसी कक्ष राजनांदगांव से जुड़े रहे। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि धान खरीदी शासन की सबसे महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को धान खरीदी के कार्य को गंभीरतापूर्वक करने के लिए कहा। मुख्य सचिव ने धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी शत प्रतिशत होनी चाहिए। धान उपार्जन केन्द्रों में बारदाने की व्यवस्था, किसानों को भुगतान के लिए पर्याप्त राशि, खरीदी केन्द्र से धान का उठाव, खसरा सत्यापन सहित आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। मुख्य सचिव श्री जैन ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घुमंतू पशुओं के कारण होने वाले सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने कहा। इसके लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्थित स्थान का चयन कर घुमंतू पशुओं का व्यवस्थापन करने कहा। उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु का शत प्रतिशत पंजीयन होना चाहिए। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देशित करने कहा। प्रमुख सचिव ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

3 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

4 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

4 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

4 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

4 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

4 hours ago