छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शक्तिधाम महाकाली मंदिर में जली आस्था की ज्योत

० इस वर्ष 71 मनोकामना ज्योतिकालश प्रज्जवलित
० 2 अप्रैल को छः सगी बहनों का कार्यक्रम
० 3 अप्रैल को जस सम्राट दुकालू यादव का जस जगराता का आयोजन

राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 1, बाबुटोला में स्थित शक्तिधाम महाकाली मंदिर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवरात्र का महापर्व भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। वहीं ग्राम सहित सुदूर क्षेत्रों से आये भक्तों की मनोकामना ज्योति-कलश भी प्रज्जवलित की गयी हैं।
ज्ञात हो की 30 मार्च चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवरात्र प्रारंभ हो गया हैं। जिले सहित शहर के सभी मंदिरों माता देवालयों में ज्योति-कलश प्रज्जवलित कर नवरात्र का पर्व मनाया जा रहा हैं। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित शक्तिधाम महाकाली मंदिर में भी 71 मनोकामना ज्योति-कलश प्रज्जवलित किया गया हैं। इस वर्ष मुख्य आयोजन दस महाविद्या महायज्ञ हैं, जिसकी शहर भर में चर्चा हो रही हैं।
मंदिर के प्रमुख हरीश यादव ने बताया कि इस वर्ष दस महाविद्या महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं। पिछले वर्षो में अघोर रूद्र महायज्ञ एवं अघोर महाकाली महायज्ञ का आयोजन किया गया था। दस महाविद्या महायज्ञ में परिक्रमा करने श्रद्धालु दूर-दूर से बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं। प्रथम दिन भक्तों की अच्छी भीड़ देखने को मिला। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष ज्योत जलाने वाले भक्तों की भी संख्या बढ़ रही हैं, जहां पिछले वर्षों में 31 मनोकामना ज्योत जलाई जाती थी, वहीं इस वर्ष 71 मनोकामना ज्योति-कलश प्रज्जवलित किया गया हैं। अधिकांश ज्योति कलश दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर और जिले के वनांचल से हैं। आगामी 2 अप्रैल को छह सगी बहनों का कार्यक्रम हैं एवं 3 अप्रैल को जस सम्राट दुकालू यादव का जस जगराता का आयोजन किया जाना हैं।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

3 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

4 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

4 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

4 hours ago