राजनांदगांव , शहर के कई वार्डों में गंदे पेयजल और कीड़े युक्त पानी की सप्लाई की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। कई क्षेत्रों में इस तरह की शिकायत मिलने के बाद पाइपलाइन की जांच कराई गई। इसके बाद अब शहर की बड़ी टंकियों की सफाई कराई जा रही है।

बुधवार को टांकाघर की 50 लाख लीटर क्षमता वाली टंकी की सफाई के दौरान यहां भी कीड़े निकलने की जानकारी सामने आ रही है। सवाल उठता है कि कहीं फिल्टर प्लांट से ही सप्लाई में गड़बड़ी तो नहीं हो रही है। इसी वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बाद निगम जागा और अब सफाई का अभियान शुरू किया गया है।

बुधवार को महापौर मधुसूदन यादव ने वार्ड नं. 19 के पुलिस लाईन 18 एकड़ पहुंचकर यहां के वार्डवासियों से बातचीत की। इस दौरान वार्डवासियों ने पानी की समस्या बताई। 18 एकड़ के वासियों ने कहा कि इस कालोनी की प्रमुख समस्या पानी की है। यहां पानी सप्लाई के लिए दो टंकी निर्मित है।

एक टंकी छोटी होने के कारण आबादी के हिसाब से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। इस पर महापौर ने पार्षद से जानकारी लेकर अधिकारियों से चर्चा की। जानकारी दी गई कि 18 एकड़ के दो टंकी में नगर निगम द्वारा पानी सप्लाई की जाती है।

महापौर ने दोनों संपवेल टंकी को आपस में कनेक्शन करने कहा महापौर यादव ने अधिकारियों से कहा कि दोनों संपवेल टंकी को आपस में कनेक्शन करें। जिससे बड़ी टंकी के ओव्हरफ्लो का पानी भी छोटे टंकी में जाएगा। इससे सप्लाई बढ़ जाएगी। सप्लाई बढ़ने से राहत मिलेगी।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि बोर खनन के लिए प्रक्रिया करें, बोर खनन होने से पंप के माध्यम से टंकी भरी जाएगी। जिससे भी सप्लाई बढ़ेगी। अधिकारियों से कहा कि पेयजल समस्या वाले क्षेत्रों में ग्रीष्म ऋतु के पूर्व सुचारू पेयजल सप्लाई के लिए आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

जानें, इन इलाकों में होगी परेशानी आयुक्त ने बताया कि टांकाघर नया आरसीसी टंकी के सप्लाई क्षेत्र टांकापारा, जीई रोड, पुराना सिविल लाईन, सारंगपानी चाल, बल्देवबाग, पुराना रेस्ट हाउस, स्टेशन पारा वार्ड नं. 14 में गुरुवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। 16 जनवरी को सुबह पेयजल सप्लाई यथावत होगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *