– समाधान शिविर में हितग्राहियों के समस्याओं का त्वरित निराकरण कर किया गया लाभान्वित
– शिविर में हितग्राहियों को श्रमिक कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र वितरण किया गया लाभान्वित

राजनांदगांव । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिले के नागरिकों की शिकायतों एवं मांगों के निराकरण के लिए सुशासन तिहार अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत राजनांदगांव नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 15, 16, 17, 18, 19 और 23 के नागरिकों की समस्याओं और मांगों से रूबरू होने के लिए संयुक्त रूप से ठाकुर प्यारेलाल हाई स्कूल मैदान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव,  नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। सुशासन तिहार अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल स्कूल मैदान में आयोजित समाधान शिविर में वार्ड क्रमांक 15, 16, 17, 18, 19 और 23 के समस्या, शिकायत एवं मांग से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 73-4-1024x646.jpeg

शिविर में महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, खाद्य, आबकारी, वन, राजस्व, परिवहन, समाज कल्याण एवं नगर निगम के विभिन्न विभागों द्वारा सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी गई और अपने-अपने विभाग से संबंधित विभागीय योजनाओं से हितग्राहियों को अवगत भी कराया गया। शिविर में राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, लर्निंग लाईसेंस, जन्म प्रमाण पत्र प्रदान कर विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए स्टॉल लगाया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, मधुमेह का परीक्षण कराया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार दवाईयों का वितरण किया गया। वही आयुष विभाग के स्टॉल में जनसामान्य को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद पारस वर्मा, संतोष पिल्ले, शिव वर्मा, राजा माखीजा, नगर पालिक निगम उपायुक्त मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *