छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शहर के शुरू के वार्ड में साफ सफाई देखने पहुचे आयुक्त

नवागांव, दीवान टोला, मोतीपुर में सफाई देख नागरिकों से रूबरू हो समस्या की ली जानकारी

राजनांदगांव । आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा प्रतिदिन वार्डो में जाकर साफ सफाई देख, लोगो से रूबरू हो सफाई के संबंध में जानकारी ले उनकी समस्या से अवगत हो रहे है। आज उनके द्वारा शहर के प्रारंभिक वार्ड में से वार्ड नं. 1,2 व 3 के नवागांव, दीवान टोला, मोतीपुर में साफ सफाई देख लोगो से चर्चा किये।
आयुक्त ने मोतीपुर सुलभ शौचालय मरम्मत कार्य का जायजा लेकर शेष कार्य जल्द पूर्ण करने कहा। वही के चिकन सेन्टर में दुकान के बाहर चिकन बेचने पर संबंधित को दुकान के अंदर रख विक्रय करने, साफ सफाई रखने समझाईस दिये। उन्होने स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा से कहा कि समझाईस उपरांत भी बाहर समान रखने पर फाईन लगावे। इसी प्रकार दुकान के बाहर समान फैलाकर रखने वालो पर कार्यवाही करे। दीवान टोला में कुछ क्षेत्रो मंे पानी की कमी कि पार्षद सावन वर्मा द्वारा जानकारी देने पर संबंधित को निरीक्षण करने निर्देशित किये। उनके द्वारा साफ सफाई देख ग्रामीण वार्ड को ध्यान में रखकर अच्छे तरीके से सफाई करने वार्ड प्रभारी को निर्देशित किये। दीवान टोला मे ही घर के नल से पानी बहते पाये जाने पर संबंधित को बंद करके रखने समझाईस देते हुये कहा कि आगे के क्षेत्र में पर्याप्त पानी नही पहुच पाता और आप पानी बहा रहे है।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा नवागांव में अवंती बाई मूर्ति के पास बिल्डिंग मटेरियल, रेती, गिट्टी बिखरे देख, संबंधित को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने कहा। उन्होंने लोगो से रूबरू हो सफाई एवं अन्य समस्या के बारे में चर्चा किये, और कहा कि आगामी दिनों में स्वच्छता सर्वेक्षण होने वाला है, अतः आप लोग भी स्वच्छता अपनाये, अपने आस पास के लोगो को भी समझाईस देवे। नवागाव सेनिटेशन पार्क देख साफ सफाई रखने, कचरा व्यवस्थित निपटान करने प्रभारी को निर्देशित किये।  स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान मे रखकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

10 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

10 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

11 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

11 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

11 hours ago