राजनांदगांव संत 108 आचार्य विद्यासागर श्रीजी महामुनि राज का 24 दिसंबर को ससंघ मंगल प्रवेश राजनांदगांव में होने जा रहा है। दिगंबर जैन समाज के सूर्यकांत जैन ने बताया कि आचार्य श्रीजी की मंगल अगवानी सुबह 8 बजे मनसुख लाल पेट्रोल पंप के पास से होगी। दिगंबर जैन समाज व सकल जैन समाज के अनुयायी अगवानी करेंगे। आचार्यश्री के साथ निर्यापक मुनि प्रसाद सागर श्रीजी, मुनि चंद्रप्रभ सागर श्रीजी, मुनि निरामय सागर श्रीजी भी गंज लाइन दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेंगे। आचार्य श्रीजी की मंगल देशना लगभग सुबह 9 बजे होगी। सुबह 10 बजे आचार्य श्रीजी की आहारचर्या होगी। ज्ञात हो कि राजनांदगांव गंज लाइन में स्थित 1008 भगवान श्रीनेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लगभग 125 वर्ष प्राचीन है, जिसके नव निर्माण का आशीर्वाद आचार्य भगवन से समाज के सभी लोगों को प्राप्त हुआ है। आचार्य भगवन के आशीर्वाद से यहां लाल पाषाण एवं पीले पाषाण का भव्य मंदिर का नवनिर्माण का कार्य चालू होने की संभावना है।
Home »






