राजनांदगांव | 26 फरवरी को शहर में धूमधाम से भव्य महाकाल यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी के लिए एक बैठक रविवार को माहेश्वरी भवन में संपन्न हुई। इसमें सभी संगठन और राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं से महाकाल सेना उपस्थित होकर विचार विमर्श किया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शोभायात्रा को भव्य और आकर्षित बनाने सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का भी विचार रखा गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि हमारी हिंदू संस्कृति और धार्मिक व्यवस्था के अनुरूप शोभायात्रा जब नगर से निकले तब इस यात्रा में प्लास्टिक आदि वस्तुओं का उपयोग कम से कम हो। यात्रा के उपरांत इन सब को सुव्यवस्थित रूप से कूड़ादान में डालने की व्यवस्था हो तो यह इस यात्रा की शोभा बढ़ा देगा। इस यात्रा में पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, धूमल, पगड़ी एवं रथ पालकी, अघोरी, भजन एवं गायक के माध्यम से पूर्ण किया जाएगा।
शोभा यात्रा में बच्चों को वेशभूषा धारण करके सभी वार्ड व मोहल्लों से सम्मिलित होने का आग्रह किया। पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने इस शोभायात्रा में मातृ शक्तियों से भगवा वस्त्र धारण करके झांक्ष डमरू के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव रखा है कि ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग ना हो। भाजपा नेता नीलू शर्मा ने महाकाल सेना एवं महाकाल की शोभा यात्रा में सहयोग के लिए नगर के सभी गणमान्य नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
भोपाल एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में बस्तर गोंचा महापर्व आयोजन…
रायपुर राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर…