राजनांदगांव | चेंबर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट करने पहुंचा। इस दौरान चेंबर प्रतिनिधियों ने डॉ.सिंह का कुशलक्षेम पूछा। राजनांदगांव शहर के वर्तमान हालात, व्यापारिक गतिविधियों एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में विशेष रूप से व्यापारियों की आवश्यकताओं, शहर में व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार तथा आगामी चेंबर महाधिवेशन की संभावित तिथि को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।
